Tecno Camon 18 Premier: जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, गिंबल कैमरा भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Oct 2021 02:22 PM IST
सार

Tecno Camon 18 Premier में एंड्रॉयड 11 आधारित Hi OS 8.0 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 500 निट्स है

Tecno Camon 18 Premier launched with gimble camera price and specifications
Tecno Camon 18 Premier - फोटो : Tecno

    विस्तार

    टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon 18 Premier को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया है। Tecno Camon 18 Premier पहले लॉन्च हुए Tecno Camon 18 सीरीज के दो फोन के साथ ही खड़ा होगा। Tecno Camon 18 Premier में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ गिंबल स्टेबलाइजेशन भी है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले भी है।

    Tecno Camon 18 Premier की कीमत और उपलब्धता

    Tecno Camon 18 Premier की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फोन की बिक्री जल्द ही पोलर नाइट और वास्ट स्काई कलर वेरियंट में नाइजीरिया में शुरू होगी। फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं है।

    Tecno Camon 18 Premier की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Camon 18 Premier में एंड्रॉयड 11 आधारित Hi OS 8.0 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    Tecno Camon 18 Premier का कैमरा

    टेक्नो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ गिंबल का भी सपोर्ट है, हालांकि यह 12 मेगापिक्सल वाले लेंस के साथ है जो कि दूसरा लेंस है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ 60x हाइपर जूम का सपोर्ट है। कैमरे के साथ Moon Probe फीचर है जो कि गैलीलियो सिद्धांत पर काम करता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Tecno Camon 18 Premier की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4750mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें