एपल की दिवाली सेल: iPhone 12 के साथ फ्री में मिल रहा 14900 रुपये वाला AirPods
यदि आप iPhone 12 या iPhone 12 mini खरीदते हैं तो आपको फ्री में AirPods मिलेगा जिसकी कीमत 14,900 रुपये है। एपल के इस शानदार ऑफर की शुरुआत 7 अक्तूबर से होगी और 4 नवंबर 2021 तक चलेगी।

विस्तार
फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिव सेल की शुरुआत हो गई है। इन ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा तमाम कंपनियों ने भी अलग से फेस्टिव सेल की शुरुआत की है। टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने भी iPhone 12 और iPhone 12 mini के साथ बड़े ऑफर का एलान किया है।
इस ऑफर के तहत यदि आप iPhone 12 या iPhone 12 mini खरीदते हैं तो आपको फ्री में AirPods मिलेगा जिसकी कीमत 14,900 रुपये है। एपल के इस शानदार ऑफर की शुरुआत 7 अक्तूबर से होगी और 4 नवंबर 2021 तक चलेगी।
एपल के इस ऑफर को एपल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर देखा जा सकता है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आईफोन 12 मिनी और आईफोन 12 की खरीदारी पर मुफ्त में चार्जिंग केस के साथ AirPods मिलेगा। इस ऑफर का फायदा सिर्फ एपल इंडिया के स्टोर से ही उठाया जा सकता है।
बता दें कि आईफोन 13 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद iPhone 12 की कीमत कम हुई है। आईफोन की शुरुआती कीमत अब 65,900 रुपये हो गई है यानी इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 128 जीबी मॉडल को 70,900 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 80,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन, पर्पल और प्रोडक्ट रेड कलर में हो रही है।
iPhone 12 mini की भी कीमत कम हुई है। आईफोन 12 मिनी को अब 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके 128 जीबी वेरियंट की कीमत अब 64,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 74,900 रुपये हो गई है। इसे भी पांच कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा आप ट्रेड इन (एक्सचेंज) ऑफर के साथ भी आईफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
- काम की बात: लैपटॉप बार-बार हैंग और स्क्रीन 'ब्लैक' होने से हैं परेशान? इन उपायों से समस्या को करें ठीक
- सावधान: वाट्सएप ने एक महीने में भारत में बंद किए 20 लाख अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा?
- Flipkart बिग बिलियन डेज सेल: इस फेस्टिव सीजन बदलें अपना स्मार्टफोन, 3 से 10 अक्टूबर तक पाएं अनेकों आकर्षक लाभ
- iPhone 13 Pro फर्स्ट इंप्रेशन: तस्वीरों में देखें कैसा है यह नया आईफोन