Tecno Camon 12 Air भारत में लॉन्च, यह है पंचहोल डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Tecno Camon 12 Air Launch In India Know Price And Specifications
Tecno Camon 12 Air - फोटो : amar ujala

    हॉन्ग-कॉन्ग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने भारत में कैमन 12 एयर (Tecno Camon 12 Air) को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में दमदार प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इससे पहले भी कंपनी ने किफायती कीमत के साथ कई स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में उतारा हैं। ग्राहक इस फोन को सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। वहीं, टेक्नो कैमन 12 एयर बेबी ब्लू और स्टेलर पर्पल कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    टेक्नो ने इस फोन में 6.55 इंच का पंचहोल डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600X720 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी मिला है। इसके साथ ही 4जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन

    ग्राहकों को इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 8 मेगापिक्सल से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस फोन का फ्रंट कैमरा 81 ड्रिग्री का वाइड एंगल लेंस से लैस है और इसका अपर्चर 2.0 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनेस, डुअल सिम और 3.5 एमएम जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें