Tata Sky Binge Review: कितने फायदे की है 249 रुपये वाली ये स्टिक

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Fri, 02 Aug 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Binge Review in Hindi and giveup should you buy it
Tata Sky Binge Review - फोटो : amar ujala

    प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी टाटा स्काई ने कुछ दिन पहले ही अपने ग्राहकों के लिए Tata Sky Binge सेवा पेश की है। टाटा स्काई Binge लॉन्च करने का कंपनी का मकसद अपने ग्राहकों को कम कीमत में स्मार्ट टीवी और ऑन डिमांड वीडियो देना है। टाटा ने अपनी Binge सेवा के लिए अमेजन के साथ साझेदारी भी है। ऐसे में यदि आप टाटा स्काई की Binge सेवा लेते हैं, तो आपको कंपनी की तरफ से अमेजन फायर स्टिक का Binge एडिशन मिलेगा। टाटा स्काई Binge हमें रिव्यू के लिए भी मिला था, आपको इसके नफा-नुकसान बताने के लिए हमनें इसका जमकर इस्तेमाल किया। आइए जानते हैं कि टाटा स्काई की Binge सेवा आपके लिए कितने काम की है, साथ ही हम बताएंगे कि क्या आपको यह सेवा खरीदनी चाहिए या नहीं?

    Tata Sky Binge की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Tata Sky Binge Review
    Tata Sky Binge Review - फोटो : Tata Sky

    टाटा स्काई Binge सेवा आपको 249 रुपये के मासिक शुल्क पर मिलेगी। अपने ग्राहकों को Binge सेवा के लिए कंपनी समय-समय पर मैसेज करती रहती है। इसके अलावा यदि आप डाटा स्काई Binge सेवा लेना चाहते हैं, तो आप टॉल फ्री नंबर 84609 84609 पर कॉल कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी आपके घर पर अमेजन फायर स्टिक का Binge एडिशन डिलीवर कर देगी। खास बात यह है कि अमेजन फायर स्टिक के लिए आपको पैसे देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी यह आपको फ्री में मिल रही है, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। लेकिन कंपनी की शर्त यह है कि जिस दिन आप Binge सेवा का इस्तेमाल बंद कर देंगे, उसी दिन आपको डिवाइस को वापस करना पड़ेगा।

    विज्ञापन

    Tata Sky Binge का सेटअप

    Tata Sky Binge Review
    Tata Sky Binge Review - फोटो : amar ujala

    सबसे पहले आपको बता दें कि Tata Sky Binge का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास ऐसा टीवी होना चाहिए, जिसमें एचडीएमआई पोर्ट हो। इसके अलावा आपको इंटरनेट की भी जरूरत पड़ेगी। साथ ही आपके पास टाटा स्काई डीटीएच का एक्टिव कनेक्शन होना चाहिए यानी आपका डीटीएच चालू होना चाहिए। यदि आपके पास ये चीजें हैं, तो आप टाटा स्काई की Binge सेवा का आनंद ले सकेंगे। सेटअप के लिए आपको फायर स्टिक को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाना होगा और माइक्रो यूएसबी को पावर से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद टीवी ऑन करने पर आपको सेटअप का विकल्प मिलेगा और आप आसानी से सेटअप कर सकेंगे। कुल मिलाकर कहें तो Tata Sky Binge का सेटअप बहुत ही आसान है। बॉक्स में आपको फायर स्टिक के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट और दो बैटरियां भी मिलती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Tata Sky Binge Review: कितने फायदे की है 249 रुपये वाली ये स्टिक

    Tata Sky Binge की परफॉर्मेंस

    netflix and amazon prime
    netflix and amazon prime

    जहां तक Tata Sky Binge की परफॉर्मेंस का सवाल है, तो डिवाइस के जरिए आप अपने आम टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकेंगे। इसके जरिए आप मनचाहा एप डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ आपको नेटफ्लिक्स, जी5 और Voot जैसे एप प्री-इंस्टॉल नहीं मिलेंगे। यदि आप इन्हें इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको अलग से डाउनलोड करना होगा। डिवाइस में आपको अमेजन प्राइम वीडियो प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। Tata Sky Binge के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड के लिए एक बटन मिलता है। अगर आपके पास पहले से ही टाटा स्काई का डीटीएच है, तभी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खरीदने लायक है या नहीं

    Tata Sky Binge Review
    Tata Sky Binge Review - फोटो : amar ujala

    रिमोट की कमियां

    इसके रिमोट के साथ समस्या यह है कि इसमें वॉल्यूम और म्यूट बटन नहीं मिलते हैं। इसके अलावा टीवी को आप Binge के साथ मिलने वाले रिमोट से बंद नहीं कर सकते। इसके लिए आपको टीवी के रिमोट का ही इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में यदि हम अमेजन फायर स्टिक एडिशन से टाटा स्काई Tata Sky Binge एडिशन की तुलना करें, तो है नई अमेजन फायर स्टिक के रिमोट से टीवी को ऑन-ऑफ करने का फीचर मिलता है।

    रिव्यू के दौरान हमनें एक समस्या का अनुभव किया कि यदि Tata Sky Binge का 249 रुपये वाला प्लान खत्म हो जाता है, तो आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे एप भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, भले ही आपका नेटफ्लिक्स और प्राइम अकाउंट का प्लान एक्टिव ही क्यों ना हो। यूजर इंटरफेस की बात करें, तो अगर आपने पहले अमेजन फायर स्टिक इस्तेमाल किया है, तो टाटा स्काई Binge एडिशन का इंटरफेस आपको थोड़ा अलग लग सकता है, हालांकि यह मुश्किल नहीं है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि कंपनी ने अपने आम टीवी वाले कंटेंट को स्मार्ट टीवी पर शिफ्ट किया गया है। यानी आपको आम टीवी की तरह टाटा स्काई बिंज पर विज्ञापन भी देखना होगा। तो अगर आप डीटीएच के साथ-साथ अपने टीवी पर Hotstar, Eros Now, SunNXT और Hungama Play का फ्री में आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए Tata Sky Binge परफेक्ट है, क्योंकि यहां आपको सिर्फ 249 रुपये में अमेजन फायर स्टिक मिल रहा है। साथ ही Hotstar, Eros Now, SunNXT और Hungama Play का फ्री भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें