मेड इन इंडिया: घरेलू कंपनी STYX ने लॉन्च की बजट स्मार्टवॉच, 15 दिन तक चलेगी बैटरी

घरेलू कंपनी STYX ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टवॉच STYX Neo को लॉन्च कर दिया है। STYX Neo को खासतौर पर उनलोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो कि किसी गैजेट के जरिए अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं।
STYX Neo की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने इसमें कई सारे कमाल के फीचर्स दिए हैं जिनमें बॉडी टेंपरेचर, हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये तीनों मॉनिटर आपको सटीक रिजल्ट देंगे। STYX Neo की बैटरी को लेकर 15 दिनों का दावा किया गया है। STYX Neo में 1.5 इंच की आईपीएस कलर डिस्प्ले है जिसे पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसमें रियलटेक का प्रोसेसर है।
इसके अलावा इस वॉच को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में महिलाओं के लिए खासतौर पर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पीरियड ट्रैकर आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 स्पोर्ट्स मोड, स्लिप मॉनिटर भी है। स्पोर्ट्स मोड में रनिंग, स्विमिंग, स्पाइनिंग, स्लाइंबिंग, ट्रेडमिल, वॉकिंग, साइकलिंग, योग, फुटबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल शामिल हैं।
STYX Neo को चार कलर वेरियंट मायस्टिक रोज, फ्रोस्ट सिल्वर, इलेक्ट्रिक ब्लू और कार्बन ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 3,499 रुपये में अमेजन, फ्लिपकार्ट और तमाम रिटेल स्टोर से हो रही है। वॉच के स्ट्रैप के लिए सिलिकॉन, लेदर और स्टील के विकल्प मिलेंगे।
- नई तकनीक से नई मुसीबत: 5जी नेटवर्क से प्रभावित हो सकती हैं सैटेलाइट टीवी की सेवाएं
- डराता है चीन: भारत समेत पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बन सकती हैं चीन की ये तीन योजनाएं
- फ्लिपकार्ट की सेल: 35999 रुपये में खरीदें 55 इंच का 4K टीवी, यह कंपनी दे रही ऑफर
- पोको एक्स3 प्रो 30 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स