फ्लिपकार्ट की सेल: 35999 रुपये में खरीदें 55 इंच का 4K टीवी, यह कंपनी दे रही ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Mar 2021 11:54 AM IST
सार

फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक डेज सेल आज यानी 16 मार्च से शुरू हो रही है जो कि 20 मार्च तक चलेगी। इस सेल में थॉमसन के 55 इंच के 4के टीवी को महज 35,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

THOMSON Smart TV Offer on Flipkart Electronics Day Saleb Buy 55 4k android tv at INR 35999
थॉमसन टीवी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    महज तीन साल में भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में थॉमसन ने अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। पिछले तीन सालों में ऑनलाइन टीवी सेलिंग ब्रांड की लिस्ट में थॉमसन भारत का दूसरा ब्रांड बन गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक 2020 में कोरोना महामारी के बावजूद उसे 100 फीसदी रेवन्यू मिला है। अब कंपनी ने फ्लिपकार्ट के जरिए अपने सभी टीवी मॉडल पर नए ऑफर की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक डेज सेल आज यानी 16 मार्च से शुरू हो रही है जो कि 20 मार्च तक चलेगी। इस सेल में थॉमसन के 55 इंच के 4के टीवी को महज 35,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    फ्लिपकार्ट की सेल में थॉमसन टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स

    मॉडल कीमत
    24TM2490 7,999 रुपये
    32TM3290 11,999 रुपये
    32PATH0011 13,799 रुपये
    32PATH0011BL 13,999 रुपये
    40PATH7777 18,999 रुपये
    42PATH1212  19,999 रुपये
    43PATH0009 22,499 रुपये
    43PATH0009BL 22,499 रुपये
    43PATH4545 25,499 रुपये
    43 OATHPRO 2000 27,999 रुपये
    50PATH1010 29,999 रुपये
    50 OATHPRO 1212 32,999 रुपये
    55PATH5050 35,499 रुपये
    55 OATHPRO 0101 37,999 रुपये
    65 OATHPRO 2020 53,999 रुपये
    75 OATHPRO2121 1,03,999 रुपये

    बता दें कि इसी साल जनवरी में Thomson ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनकी साइज क्रमशः 42 इंच और 43 इंच है। इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें वॉयस कंट्रोल के साथ गूगल असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा रिमोट में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और यूट्यूब के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए भी टीवी में एक बटन है।

    दोनों टीवी में 3 HDM1 2.0, RF इनपुट और बिजली बचत के लिए लेवल-5 की रेटिंग मिली है। कंपनी के दावे के मुताबिक टीवी की डिस्प्ले काफी ब्राइट है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। टीवी में क्वॉडकोर सीपीयू, माली क्वॉडकोर ग्राफिक्स है। प्रोसेसर की अधिकतम स्पीड 1.4-GHz है।

    टीवी में ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 42 इंच टीवी में 30वॉट का और 43 इंच में 40वॉट का स्पीकर है। टीवी एंड्रॉयड 9.0 दिया गया है। टीवी में आप गूगल प्ले-स्टोर से कोई भी एप डाउनलोड कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें