Anker ने भारत में पेश किया नया TWS Liberty 2, आठ घंटे तक के बैकअप का है दावा

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी साउंड बाय अंकर ने अपने TWS पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए भारत में 'लिबर्टी 2 ब्लूटूथ हेडसेट' लॉन्च किया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 18 महीने की वारंटी के साथ हो रही है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है।
लिबर्टी 2 ब्लूटूथ हेडसेट को लेकर कंपनी ने शानदार ऑडियो, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतरीन फिटिंग और इस्तेमाल में आसान कंट्रोल्स का दावा किया है। लिबर्टी 2 पूरी तरह से स्वेट प्रूफ है। इसके लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। शानदार फिटिंग के लिए इसमें ग्रिपफिट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
लिबर्टी 2 ब्लूटूथ हेडसेट में डायमंड कोटेड ड्राइवर्स हैं। इसमें 10.2mm के ड्राइवर्स हैं। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें एप्टएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी को लेकर लगातार 8 घंटों के प्लेटाइम का दावा है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी 32 घंटों तक का बैकअप देगी।
इस डिवाइस के साथ 4 माइक और अपलिंक नॉइस कैंसिलेशन cVc 8.0 का भी सपोर्ट है जो कि शोर को फिल्टर करता है और एकदम स्पष्ट कॉलिंग एक्सपीरिएंस देता है। इस हेडसेट में ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी है, जिसकी रेंज 14 मीटर तक है।
- Whatsapp में जल्द आने वाले हैं ये शानदार फीचर, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज
- ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा फैसला, अमेजन और फ्लिपकार्ट बताएंगे किस देश में बना है प्रोडक्ट
- काम की खबर: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, ऐसे करें आवेदन
- Google ने ऑटो-डिलीट फीचर किया अपडेट, अपने आप डिलीट हो जाएगी आपकी लोकेशन हिस्ट्री