Soundcore Life Dot2 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, 35 घंटे का है बैटरी बैकअप
इसमें फास्ट चार्जिंग भी है यह टीडब्ल्यूएस IPX4 की रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पूरी तरह वॉटरप्रूफ बन जाता है।

विस्तार
साउंडकोर ने भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च हुए Liberty Air2 Pro की अपार सफलता के बाद Soundcore Life Dot2 ANC को भारत में लॉन्च कर दिया है। Life Dot2 ANC में एडवांस्ड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है और इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 35 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 18 महीने की वारंटी भी मिल रही है। Soundcore Life Dot2 ANC को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है और जल्द ही इसे अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।
कंपनी का दावा है कि Life Dot2 ANC के जरिए प्योर साउंड मिलेगा, क्योंकि इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन के साथ मल्टी मोड न्वाइज कैंसिलेशन भी है। साथ ही में हाईब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसलिंग मॉनिटर है जो कि बाहरी शोर को 90 फीसदी तक कम करने में सक्षम है। मल्टी मोड न्वाइज कैंसिलेशन 3 स्पेशल मोड्स के साथ आता है, जिसमें ट्रांसपोर्ट, आउटडोर और इनडोर मोड्स शामिल है। ट्रांसपोर्ट मोड लो फ्रीक्वेंसी की आवाज को ब्लॉक कर देता है।
इंडोर मोड मिड रेंज, जैसे किसी ऑफिस के माहौल में आसपास से आने वाली आवाजों को यूजर्स के कानों तक नहीं पहुंचने देता। ट्रांसपेरेंसी मोड यूजर्स के कानों तक दो लेवल पर जबर्दस्त आवाज पहुंचाता है। टीडब्ल्यूएस मोड में बीम बनाने वाले 6 माइक्रोफोन की सुविधा यूजर्स को मिलती है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन का एलॉगरिथम शामिल है, जिससे बैकग्राउंड से आने वाली आवाजें अलग-थलग पड़ जाती हैं। इससे यूजर्स का कॉल अटेंड करते समय काफी क्लियर आवाज सुनना सुनिश्चित होता है।
इसके जरूरत से ज्यादा बड़े आकार के 11 एमएम के डायनेमिक ड्राइवर्स फिट हैं। इसमें 50 फीसदी ज्यादा बास मिलता है, जिससे आवाज और ट्रिबल की क्वॉलिटी से कोई समझौता नहीं होता और यूजर्स के कानों तक जबर्दस्त बीट्स पहुंचना सुनिश्चित होता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है यह टीडब्ल्यूएस IPX4 की रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पूरी तरह वॉटरप्रूफ बन जाता है।
लिबर्टी डॉट 2 एएनसी को साउंडकोर एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स को अपने टेस्ट की आवाज पाने के लिए 1 से 22 साउंड प्रोफाइल्स में अपने लिए बेस्ट प्रोफाइल चुनने की सुविधा मिलती है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन के फीचर को एडजस्ट किया जा सकता है। केवल यही नहीं, यूजर वायरलेस ईयरबड्स टच कंट्रोल्स को भी अपने पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकता है।
- Realme C20A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी
- इंतजार खत्म: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Clubhouse, इस देश के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
- घातक: बच्चों में सोशल मीडिया का जहर घोलने में जुटा फेसबुक
- Covid 19 Vaccine: लोगों की सुविधा के लिए आरोग्य सेतु और CoWin में जोड़े जा सकते हैं ये चार फीचर