Soundcore Infini Pro साउंडबार भारत में लॉन्च, मिलेगा ऑल इन वन डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट

साउंडकोर (Soundcore) ने भारतीय बाजार अपना साउंडबार Soundcore Infini Pro लॉन्च किया है। Infini Pro को पिछले साल जनवरी में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। अब एक साल बाद इसे भारत में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि Soundcore Infini Pro दुनिया का पहला ऐसे साउंडबार है जिसमें ऑल इन वन डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।
Soundcore Infini Pro साउंडबार की कीमत
Infini Pro साउंडबार की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट मिल रही है।
Soundcore Infini Pro साउंडबार की स्पेसिफिकेशन
Soundcore Infini Pro में दो 3 इंचके सब-वूफर्स हैं। इसके अलावा इसमें दो 2.5 इंच के मिड रेंज ड्राइवर्स हैं,दो 1 इंच के ट्विटर्स और दो बास हैं जिनका आउटपुट 120W का है। इसके साथ डॉल्बी डिजिटल, Dolby TrueHD, Dolby डिजिटल प्लस और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें तीन EQ मोड्स: मूवी, म्यूजिक और वॉयसफॉर हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 के साथ A2DP1.2, AVRCP1.5 और SBC डीकोडिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें HDMI ARC, HDMI, डिजिटल आउटपुट, 3.5mm ऑक्स जैक और एक यूएसबी पोर्ट है। इसका वजन 3.3 किलोग्राम है। इस साउंडबार का बड़ा फायदा यह है कि इसमें HDMI ARC है, ऐसे में आप इसके वॉल्यूम को टीवी के रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
गौरतलब है कि पिछले महीने Soundcore ने भारतीय बाजार में अपने दो गेमिंग हेडफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Soundcore Strike 1 और Soundcore Strike 3 शामिल हैं। ये दोनों हेडफोन वायर वाले हैं। इन दोनों हेडफोन को खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसकी बनावट को लेकर कंपनी ने अल्ट्रा ड्यूरेबलिटी का दावा किया है।
Soundcore Strike 3 हेडफोन में वर्चुअल 7.1 सराउंड साउंड एक्सपेरियंस है। इसके अलावा आप साउंड को साउंडकोर एप के जरिए पर्सनलाइज्ड भी कर सकते हैं। इन दोनों हेडफोन के माइक को निकाला जा सकता है। दोनों हेडफोन को वॉटर और स्वेट प्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।
कीमत की बात करें तो Soundcore Strike 1 और Soundcore Strike 3 की कीमतें क्रमशः 2,999 और 3,999 रुपये रखी गई हैं। इन दोनों हेडफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 18 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।