Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Wed, 29 May 2019 05:32 PM IST
Detel Posh Bluetooth Speaker review in Hindi
Detel Posh Bluetooth Speaker - फोटो : amar ujala

    इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल निर्माता कंपनी डीटेल ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना एक ब्लूटूथ स्पीकर पॉश (Detel Posh) पेश किया है। इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे डीटेल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी साइट से खरीदा जा सकता है। डीटेल का पॉश स्पीकर हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 1 महीने तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है डीटेल का यह ब्लूटूथ स्पीकर?

    Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

    डीटेल पॉश स्पीकर की डिजाइन और फीचर्स

    कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर को मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया है। इसकी बॉडी कपड़ा और लकड़ी से तैयार की गई है। स्पीकर को देखने पर आपको पुराने जमाने वाले टेप रिकॉर्डर की याद आएगी। इसकी फिनिशिंग शानदार है और स्टेबलिटी के लिए इसके नीचे की ओर चारों कोने पर रबड़ के स्टेबलिटी सपोर्ट दिए गए हैं जिसके कारण चिकनी फर्श पर ग्रिप बनता है और स्पीकर फिसलता नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और कंपनी ने इस पर वाकई काम किया है।

    Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

    स्पीकर के ऊपर की ओर तीन एलईडी लाइट्स और तीन बटन दिए गए हैं जिनमें दो वॉल्यूम अप-डाउन के और एक कॉलिंग के लिए है। वहीं पीछे की ओर पावर बटन, माइक्रो यूएएसबी पोर्ट, मेमोरी कार्ड स्लॉट और ऑक्स केबल के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वी4.2 है और इसकी कनेक्टिविटी 10 मीटर तक की है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 5 घंटे के बैकअप का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में पेन ड्राइव स्लॉट, माइक्रो एसडी कार्ड और एयूएक्स पोर्ट की सुविधा दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3-4 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और 6 घंटे तक का बैकअप देगी। इसमें 5 वॉट के दो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है।

    Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

    डीटेल पॉश स्पीकर की परफॉर्मेंस

    सबसे पहले ऑडियो की बात करते हैं, क्योंकि किसी भी स्पीकर की क्वालिटी का मतलब ऑडियो ही है। जहां तक डीटेल पॉश के ऑडियो का सवाल है तो ऑडियो क्वालिटी अच्छी है और यदि आपके गाने की क्वालिटी अच्छी है तो फुल वॉल्यूम पर भी आवाज नहीं फटेगी। इस स्पीकर में एक खास फीचर दिया गया है जो कि वॉल्यूम को कंट्रोल करता है। उदाहरण के तौर यदि आप फोन के जरिए स्पीकर पर गाने सुन रहे हैं और स्पीकर में दिए गए बटन के जरिए आप वॉल्यूम फुल करते हैं और इसके बाद अपने फोन से एक बार भी आप वॉल्यूम कम या ज्यादा कर देते हैं तो स्पीकर का वॉल्यूम एक लेवल पर आकर रुक जाता है। आसान शब्दों में कहें तो यदि आप फोन से स्पीकर की वॉल्यूम एक बार कम देते हैं तो उसके बाद वॉल्यूम हाई करना चाहते हैं तो फोन का वॉल्यूम बढ़ाने पर वॉल्यूम हाई होगा लेकिन पहले जितना नहीं होगा। पहले जितना वॉल्यूम के लिए आपको स्पीकर में दिए गए बटन से भी वॉल्यूम बढ़ाना होगा। एक तरह से देखें तो कंपनी ने वॉल्यूम को एक खास लेवल पर रखने के लिए ही यह फीचर दिया है।

    Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

    माइक के साथ ऑक्स केबल का भी सपोर्ट मिलेगा

    स्पीकर को आप ऑक्स केबल और मेमोरी कार्ड की मदद से प्ले कर सकते हैं। स्पीकर के ब्लूटूथ का रेंज भी ठीक है। ऐसे में ब्लूटूथ को लेकर आपको कोई समस्या नहीं आने वाली है। इस स्पीकर में कॉलिंग की सुविधा है, कॉलिंग के लिए इसमें माइक भी है लेकिन यह उतना कामयाब नहीं है, क्योंकि कनेक्टिविटी की दिक्कत होती है। स्पीकर के बेस बढ़िया और ट्यूनिंग भी अच्छी है। अब जहां तक बैटरी का सवाल है तो डीटेल पॉश की बैटरी फुल होने पर आपको कोई इंडिकेशन या नोटिफिकेशन नहीं मिलता है। ऐसे में पता ही नहीं चलता कि बैटरी कब फुल चार्ज हुई, लेकिन यदि आप इसे 4 घंटे तक लगातार चार्ज करते हैं तो अंदाजन बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। एक बार की फुल चार्जिंग में आपको सामान्य वॉल्यूम में 7 घंटे तक का बैकअप मिलता है। कंपनी ने इसमें एफएम रेडियो का भी सपोर्ट दिया है जो कारगर नहीं है। तीसरी मंजिल की ऊंचाई पर भी एफएम रेडियो का कोई स्टेशन डीटेल पॉश स्पीकर में प्ले नहीं हो पाता है। ऐसे में यदि कंपनी इसमें एफएम रेडियो देना चाहती है तो उसे अभी इस पर बहुत काम करने की जरूरत है।

    Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?

    इसे आप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। डीटेल पॉश के साथ कंपनी ने लकड़ी की बॉडी देकर उन लोगों को भी आकर्षित करने का प्रयास किया है जो पुराने जमाने के लुक वाले स्पीकर पसंद करते हैं। दूसरी बात यह है कि इस स्पीकर की बैटरी लाइफ अच्छी है और तीसरी बात आवाज भी अच्छी है। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि सिर्फ कॉलिंग फीचर को अलग कर दिया जाए तो यह आपके लिए एक बढ़िया स्पीकर साबित होगा। कॉलिंग फीचर को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी को अभी काम करने की जरूरत है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें