TAGG PowerBass 700: दमदार बैटरी और बिल्ड क्वालिटी वाला एक बढ़िया हेडफोन !

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी TAGG ने कुछ दिन पहले ही अपना वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन TAGG PowerBass 700 लॉन्च किया है। इस हेडफोन को खासतौर पर उनके लिए बाजार में उतारा गया है जिन्हें एक शानदार बेस वाले हेडफोन की जरूरत है। टैग ने TAGG PowerBass 700 में बेस के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। TAGG PowerBass 700 हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं क्या यह ब्लूटूथ हेडफोन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

TAGG PowerBass 700 की स्पेसिफिकेशन और कीमत
इसमें 500 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 14 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है। इसमें ब्लूटूथ का वर्जन 4.0 है। इसका वजन 200 ग्राम है। कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें इन-बिल्ट माइक दिया है। अमेजन से इस हेडफोन को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी। इसे आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे आप ऑक्स केबल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
डिजाइन की बात करें तो TAGG PowerBass 700 आपको निराश नहीं करेगा। डिजाइन शानदार है और खास बात है कि इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। ऐसे में यदि आपके पास लैपटॉप का बैग है या कोई छोटा बैग, यह हेडफोन उसमें आसानी से आ जाएगा। हेडफोन में सभी बटन बायीं ओर दिए हैं जिनमें चार्जिंग पोर्ट, ऑक्स केबल जैक, पावर बटन, वॉल्यूम अप और डाउन बटन और बेस बटन शामिल हैं। यह हेडफोन फ्लेक्सिबल भी है।

ऐसे में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे बड़ा या छोटा भी कर सकते हैं। यह हेडफोन काफी मजबूत भी है और जल्दी से इस पर स्क्रैत नहीं आने वाले हैं। इसके अलावा कान में आसानी फिट भी जाता है, हालांकि यह अन्य हेडफोन की तरह कान को पूरी तरह से पैक नहीं करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप इस हेडफोन को इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको कोई आवाज लगाता है तो आप उसकी आवाज को सुन सकते हैं। इस हेडफोन का वजन थोड़ा ज्यादा है तो ऐसे में लंबे समय के लिए इसका इस्तेमाल मुश्किल होता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।

बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस
सबसे पहले बैटरी की बात करें तो इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है, हालांकि बैटरी बैकअप बढ़िया मिलता है। एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 10-12 घंटे तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ऑडियो क्वालिटी बेहतरीन है और एक्स्ट्रा बेस के लिए दिया गया बटन भी बखूबी काम करता है। तो कुल मिलाकर ऑडियो के मामले में यह एक बढ़िया हेडफोन है। जहां तक कनेक्टिविटी की बात है तो इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शानदार है। यह आसानी से पेयर हो जाता है, लेकिन कॉलिंग के मामले में यह कमजोर है। एंड्रॉयड फोन के साथ तो कॉलिंग ठीक-ठाक रहती है लेकिन आईफोन के साथ बात करने में दिक्कत होती है। तो कुल मिलाकर सिर्फ कॉलिंग के फीचर को नजरअंदाज कर दें तो इस हेडफोन में कोई समस्या नहीं है और यदि आप इसे खरीदते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा।
- Huawei P30 Pro Camera Review: फोटोग्राफी के हर पैमाने पर खरा उतरता एक सुपर कैमरा फोन
- Review: क्या 5,999 रुपये में वाकई बेस्ट बजट स्मार्टफोन है Realme C2?
- Realme C2 कैमरा रिव्यू: कितना दमदार है 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन का कैमरा?
- Detel Posh रिव्यू: क्या शानदार डिजाइन के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह वायरलेस स्पीकर?