48 मैगापिक्सल वाले Realme X की सेल आज रात 8 बजे से, जानें ऑफर्स के बारे में

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Realme X Hate-to-Wait Sale Today on Flipkart, Realme Online Store at 8pm
Realme X smartphone India

    भारत में Realme X कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। वैसे तो रियलमी एक्स की बिक्री 24 जुलाई से होगी, लेकिन गुरुवार यानी 18 जुलाई को कंपनी ने फैन्स के लिए Hate-to-Wait सेल का आयोजन किया है। हेट टू वेट सेल की शुरुआत गुरुवार रात 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से होगी। इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस सेल में 4 जीबी और 8 जीबी रैम वाले दोनों वेरियंट मिलेंगे।

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    जहां तक कैमरे का सवाल है, तो Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 3,765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा।

    Realme X की बाजार में कीमत

    realme x
    realme x

    Realme X की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB+128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं इस फोन का मास्टर एडिशन (ऑनियन एंड गार्लिक) भी पेश किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा स्पाइडरमैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें