3D स्कैनिंग कैमरा और लेटेस्ट Android 8.0 के साथ लॉन्च हुआ सोनी एक्सपीरिया XZ1, जानिए कीमत

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 25 Sep 2017 02:14 PM IST
Sony Xperia XZ1 Launched in India with 3D Scanning Camera and Android 8.0 Oreo
सोनी एक्सपीरिया XZ1 की भारत में कीमत 44,990 रुपए रखी गई है। - फोटो : Sony Xperia

    जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ1 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को IFA 2017 में पेश किया गया था। फोन में दो सबसे खास फीचर- एंड्रॉइड 8.0 ओरियो और 3डी स्कैनिंग कैमरा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को कंपनी ने Xperia XZ1 कॉम्पैक्ट और Xperia XA1 Plus के साथ लॉन्च किया था। एक्सपीरिया XZ1 और एक्सपीरिया XA1 प्लस भारतीय बाजार में आ चुके हैं, हालांकि एक्सपीरिया XZ1 Compact का इंतजार किया जा रहा है।

    पढ़ें: Intex ने लॉन्च किया सस्ता 4G फोन Aqua Lions 2, जानें खासियत

    सोनी एक्सपीरिया XZ1 की भारत में कीमत 44,990 रुपए रखी गई है। सोमवार 25 सितंबर से ही फोन की बिक्री शुरू हो गई है। यह सिर्फ ब्लैक कलर वैरिएंट में ही उपलब्ध होगा।

    फोन के फीचर्स

    Sony Xperia XZ1
    Sony Xperia XZ1 - फोटो : Sony Xperia

    Sony Xperia XZ1 के फीचर्स की बात करें तो फोन में 3डी स्कैनिंग क्षमता के साथ 19 मेगापिक्सल का मोशन आई सेंसर कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा स्लो मोशन और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है।

    फोन में मेटल यूनीबॉडी दी गई है। फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन सिंगल और डुअल सिम वेरियंट में आता है, हालांकि भारत में यह सिर्फ डुअल सिम में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट भी है जो पावर बटन में है। इसके अलावा फोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। इस फोन में एंड्रॉयड नूगट है, वहीं इसी अक्टूबर की शुरुआत में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलेगा।

    और पढ़ें...