Intex ने लॉन्च किया सस्ता 4G फोन Aqua Lions 2, जानें खासियत

घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक नया फोन Aqua Lions 2 लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में Aqua Lions 3 लॉन्च किया था। वैसे इस फोन की डिजाइन Aqua Lions 3 की तरह है। इस फोन के हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें 4G VoLTE के साथ एंड्रॉयड 7.0 नूगट दिया गया है। यह फोन शैंपेन और गोल्ड कलर वेरियंट में बाजार में उपलब्ध होगा।
Aqua Lions 2 की कीमत और स्पेसफिकेशन

इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ल है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट एंड्रॉयड मोबाइल में ऐसे डाउनलोड करें App
रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। फोन में 2400mAh की बैटरी है। फोन में अमेजॉन प्राइम वीडियो ऐप, शॉपिंग के लिए Tap n Buy और शेयरिंग के लिए Xender ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। इस फोन की कीमत 4,599 रुपये है।