जल्द आने वाला है Smart Mirror, अब आपको घर में ही मिलेगी वर्कआउट और योगा की ट्रेनिंग

तकनीक के दौर में ऐसे डिवाइसेज आ गए हैं, जिन्होंने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया हैं। इसके साथ ही लोगों को इतनी सुख-सुविधाएं दी हैं, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। अब लोग स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। इस कड़ी में जल्द ही खास तकनीक से लैस स्मार्ट मिरर (Smart Mirror) ग्लोबल बाजार में एंट्री करने वाला है।
दरअसल, इंटरेक्टिव फिटनेस कंपनी ने मिरर की तरह दिखने वाला एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो यूजर्स के बहुत काम आएगा। साथ ही इस स्मार्ट मिरर में एलसीडी में डिस्प्ले दिया गया है और यह डिवाइस पर्सनल ट्रेनर की तरह काम करेगा।
इतना ही नहीं यह गैजेट यूजर्स को फिटनेस ट्रेनिंग देने के साथ कसरत के लिए मोटिवेट भी करेगा। प्राइस की बात करें तो इस डिवाइस की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रखी जा सकती है, लेकिन कंपनी इसकी कीमत को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
यूजर्स इस डिवाइस को एप की सहायता से ऑपरेट कर सकेंगे। यह गैजेट यूजर्स को योगा और स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग देगा। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में कैमरा, ऑडियो प्लेटफॉर्म और माइक्रोफोन दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को स्मार्ट मिरर में एक्सरसाइज से जुड़ी अहम जानकारी भी मिलेगी।
स्मार्ट मिरर को 40 इंच का 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। प्राइवेसी को ध्यान में रखकर कंपनी इस गैजेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा देगी। साथ ही माइक्रोफोन भी दिया जाएगा। वहीं, इस डिवाइस में लगे कैमरे और माइक्रोफोन ट्रेनिंग के दौरान एक्टिवेट होंगे।
इस डिवाइस के यूजर्स योगा, स्ट्रेंथ, सेशन लेंथ, ट्रेनर मोटिवेशन समेत कई शेड्यूल को अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं, यूजर्स इस डिवाइस के डिस्प्ले में वर्कआउट का समय, कैलोरी और हार्ट रेट को देख सकेंगे।
फिटनेस कंपनी ने ग्राहकों के लिए 2,770 रुपये की कीमत के साथ 30 मिनट के ट्रेनिंग सेशन उपलब्ध किया है। इसके अलावा यूजर्स को हर महीने नई लाइव फिटनेस क्लालेस मिलेंगी।
- अभी भी बंद नहीं हुआ है पेजर, फैक्स, बैंक चेक और कैसेट का इस्तेमाल, जानें क्यों
- Samsung Galaxy Tab S6 UNBOXING: दमदार बैटरी के साथ मिलेगा SD 855 प्रोसेसर
- Xiaomi ला रही है 50X जूम कैमरे के साथ स्मार्टफोन, Huawei P30 Pro से होगा मुकाबला
- दूसरी सेल में भी Galaxy Fold हुआ आउट ऑफ स्टॉक, मात्र 30 मिनट में बिके सारे यूनिट्स