Skullcandy Dime वायरलेस ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 Mar 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Skullcandy Dime True Wireless Earbuds launched in India With 12 Hour Battery Life
Skullcandy Dime - फोटो : amarujala

    प्रमुख ऑडियो एक्सेसरीज निर्माता कंपनी Skullcandy ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Skullcandy Dime को लॉन्च कर दिया है। Skullcandy Dime को तीन कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर सिंगर चार्ज के बाद 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। दोनों बड्स को अलग-अलग भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Skullcandy Dime के दोनों बड्स में फिजिकल कंट्रोल दिया गया है।

    Skullcandy Dime की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Skullcandy Dime की कीमत 2,249 रुपये रखी गई है और उसे डार्क ब्लू/ग्नीन, लाइट ग्रे/ब्लू और ट्रू ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फिलहाल स्कलकैंडी की वेबसाइट से हो रही है, हालांकि डिलीवरी 4 अप्रैल से होगी।

    विज्ञापन

    Skullcandy Dime में 6mm का ड्राइवर दिया गया है और इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20Hz-20,000Hz है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का दिया गया है। दोनों बड्स में टच की जगह फिजिकल बटन हैं जिनका इस्तेमाल वॉल्यूम, म्यूजिक प्ले-पॉज और कॉलिंग के लिए किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों ईयरबड्स में 20mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 150mAh की बैटरी दी गई है। बड्स की बैटरी को लेकर 3.5 घंटे और केस की बैटरी को लेकर 8.5 घंटे के बैकअप का दावा है यानी कुल मिलाकर आपको 12 घंटे का बैकअप मिलेगा। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट मिलेगा।

    स्वेट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस बड्स को IPX4 की रेटिंग मिली है। प्रत्येक बड्स का वजन 32 ग्राम है। चार्जिंग केस की डिजाइन कार की चाबी की तरह है। केस का इस्तेमाल आप चाबी रिंग की तरह भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें