सैमसंग TV प्लस: अब बिना केबल कनेक्शन सैमसंग स्मार्ट TV पर फ्री में देखें चैनल
लेक्सी स्मार्टफोन के लिए ये सेवाएं अप्रैल 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। TV प्लस एप को सैमसंग गैलेक्सी स्टोर और गूगल प्ले स्टोर, दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

विस्तार
सैमसंग ने आज सैमसंग TV प्लस को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है जिसके तहत सैमसंग स्मार्ट टेलीविजन के उपभोक्ताओं को मुफ्त में TV कंटेंट उपलब्ध हो सकेगा। इसमें सेट टॉप बॉक्स या किसी अन्य अतिरिक्त डिवाइस के बिना ही विज्ञापन वाले चुनिंदा लाइव चैनल और ऑन-डिमांड वीडियो देखे जा सकेंगे। इस सेवा को हासिल करने के लिए कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को जरूरत होगी एक सैमसंग स्मार्ट टीवी (2017 उससे ऊपर के मॉडल) और उसमें एक इंटरनेट कनेक्शन की।
TV प्लस की पेशकश के साथ ही उपभोक्ता खबरें, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी, गेमिंग और विज्ञान, खेल तथा आउटडोर, संगीत, मूवीज और बिंजेबल शो जैसे अलग-अलग शैली के रोमांचक कंटेंट पलक झपकते ही अपने TV सेट पर पा सकेंगे, और वह भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के।
TV प्लस OS या उससे ऊपर के सॉफ्टवेयर वर्जन वाले ज्यादातर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट डिवाइस पर भी उपलब्ध होगा। गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए ये सेवाएं अप्रैल 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। TV प्लस एप को सैमसंग गैलेक्सी स्टोर और गूगल प्ले स्टोर, दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।
भारत में इस लॉन्च के साथ ही सैमसंग TV प्लस अब अमेरिका, कनाडा, कोरिया, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, यूके, इटली, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील और मैक्सिको सहित 14 देशों में उपलब्ध है। वैश्विक स्तर पर सैमसंग TV प्लस सैमसंग स्मार्ट TV और गैलेक्सी स्मार्टफोन यूज़र्स को समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य कई विषयों के 800 से ज़्यादा चैनलों के कंटेंट उपलब्ध कराता है।