Skullcandy Crusher Evo हेडफोन हुआ भारत में लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Nov 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Skullcandy Crusher Evo Wireless Headphones launched in India With 40mm Drivers
Skullcandy Crusher Evo - फोटो : Skullcandy

    प्रमुख ऑडियो डिवाइस ब्रांड स्कलकैंडी ने भारतीय बाजार में अपना नया वायरलेस हेडफोन Skullcandy Crusher Evo लॉन्च कर दिया है। कंपनी के Crusher सीरीज का यह एक नया प्रोडक्ट है। बता दें कि यह सीरीज हेवी बास के लिए जानी जाती है। Skullcandy Crusher Evo दो कलर वेरियंट में मिलेगा। इस हेडफोन में लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हैय़

    Skullcandy Crusher Evo की कीमत और फीचर

    Skullcandy Crusher Evo हेडफोन की कीमत 12,999 रुपये है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट से चिस ग्रे और ट्रू ब्लैक कलर वेरियंट में हो रही है, हालांकि फिलहाल सिर्फ ट्रू ब्लैक वेरियंट को ही साइट पर लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    Skullcandy Crusher Evo के फीचर्स की बात करें तो इसमें 40mm के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी फ्रीक्वेंसी 20Hz से 20,000Hz है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है, हालांकि यह एक वजनी हेडफोन है, क्योंकि इसका वजन 312 ग्राम है। इस हेडफोन को Skullcandy एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें टाइल सपोर्ट भी है जिसकी मदद से आप Tile एप के जरिए रिंग कराकर हेडफोन को खोज सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Skullcandy Crusher Evo की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 40 घंटों के बैकअप का दावा किया है। इसमें रैपिड चार्जिंग भी है जिसके लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में चार घंटे का बैकअप मिलेगा। चार्जंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें एक एलईडी लाइट भी है जो बैटरी, पेयरिंग और कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें