Skagen Falster 3 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 1GB रैम का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 26 Feb 2020 09:57 AM IST
सार

Skagen Falster 3 भारत में हुई लॉन्चSkagen Falster 3 में यूजर्स को मिला गूगल असिस्टेंट का सपोर्टसिंगल चार्ज में 24 घंटे तक करेगी काम

विज्ञापन
Skagen Falster 3 smartwatch launch in india know price and specifications
Skagen Falster 3 - फोटो : TIMESCREENTS/twitter

    विस्तार

    टेक कंपनी Skagen ने अपनी सबसे खास स्मार्टवॉच Falster 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कॉल के लिए स्पीकर, गूगल असिस्टेंट और 1 जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस वॉच को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में पहली बार पेश किया था। वहीं, यह स्मार्टवॉच सैमसंग गैलेक्सी वॉच को कड़ी टक्कर देगी। तो चलिए जानते हैं Skagen Falster 3 स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    कंपनी ने Skagen Falster 3 स्मार्टवॉच की कीमत 21,995 रुपये रखी है। साथ ही ग्राहक इस वॉच को कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 1.3 की ओएलडी डिस्प्ले दिया है, जो स्विम प्रूफ है। इस स्मार्टवॉच के साथ यूजर्स को 42 एमएम केस और स्ट्रेप्स मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट ट्रेकिंग, गूगल असिस्टेंट, गूगल पे, गूगल प्ले स्टोर, जीपीएस और थर्ड-पार्टी एप्स का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यूजर्स इस वॉच के जरिए कॉल रिसीव कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें