Samsung Galaxy M31 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 15,000 रुपये से कम
सैमसंग गैलेक्सी एम31 भारत में लॉन्च हो गया हैसैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6,000 एमएएच की बैटरी हैरियर पैनल में दिए गए चार कैमरे

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने एम सीरीज के गैलेक्सी एम31 (Samsung Galaxy M31) को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन में यूजर्स को क्वॉड कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और एचडी स्क्रीन का सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर और वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एम30 एस को बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एम31 की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कंपनी ने गैलेक्सी एम31 को 6 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहकों के लिए यह फोन ऑशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
सैमसंग ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।