Signal के फाउंडर ने हैक किया Cellebrite, इस डिवाइस से पुलिस करती है आईफोन अनलॉक
Cellebrite एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो कि फोन को अनलॉक करने और एंक्रिप्टेड डाटा को निकालने के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है।

विस्तार
सिक्योर और एंक्रिप्टेड मैसेज एप सिग्नल (Signal) के फाउंडर मोक्सी मारलिंस्पाइक (Moxie Marlinspike) ने उस डिवाइस को ही हैक करने का दावा किया है जिसकी मदद से पुलिस और अधिकारी आईफोन जैसी डिवाइस को अनलॉक करते हैं। बता दें कि इस तरह की फोन अनलॉकिंग डिवाइस Cellebrite नाम की कंपनी बनाती है और पुलिस के अलावा सरकारी एजेंसियों के साथ काम करती है। सिग्नल ने इस हैकिंग के बारे में अपने एक ब्लॉग में जानकारी दी है।
मोक्सी मारलिंस्पाइक ने अपने ब्लॉग में कहा, 'हमें यह जानकर हैरानी हुई Cellebrite के सॉफ्टवेयर सुरक्षा काफी कमजोर है। कई तरह की स्टैंडर्ड सिक्योरिटी गायब है और कई तरह के लूपहोल हैं।' उन्होंने कहा कि इस तरह की फाइल किसी भी एप में तब तक हो सकती हैं जब तक Cellebrite अपने सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों को दूर नहीं करती है।
मारलिंस्पाइक का दावा है कि उन्हें Cellebrite की यह डिवाइस टहलते हुए रास्ते पर पड़ी मिली। बॉक्स खोलने पर उसमें Cellebrite का नया सॉफ्टवेयर मिला जिसके साथ एक डोंगल भी था जो कि पाइरेसी को रोकने के लिए था। इसके अलावा बॉक्स में कई तरह के केबल भी थे।
मारलिंस्पाइक ने अपने एक साथी के साथ जब इस डिवाइस को चेक किया तो पता चला कि इसके जरिए किसी भी एप के पूरे डाटा को निकाला जा सकता है। इसके अलावा हैकर्स इस डिवाइस की मदद से किसी भी फोन को अनलॉक कर सकते हैं और डाटा चोरी कर सकते हैं।
क्या है Cellebrite डिवाइस?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cellebrite एक सॉफ्टवेयर कंपनी है जो कि फोन को अनलॉक करने और एंक्रिप्टेड डाटा को निकालने के लिए सॉफ्टवेयर बनाती है। Cellebrite की डिवाइस का इस्तेमाल दुनिया की कई पुलिस किसी स्पेशल मामले में आईफोन को अनलॉक के लिए करती है। इस डिवाइस से किसी भी फोन को अनलॉक करके उसमें मौजूद फोटो, मैसेज, वीडियो और यहां तक की कॉल हिस्ट्री को भी निकाला जा सकता है। खास बात यह है कि इसके जरिए सिग्नल एप के डाटा को भी एक्सेस किया जा सकता है।
- IIT खड़गपुर ने लॉन्च नई किट, महज 45 मिनट में मिल जाएगी कोरोना जांच की रिपोर्ट
- व्हाट्सएप प्राइवेसी: दिल्ली हाईकोर्ट में फेसबुक की याचिका खारिज, सीसीआई के आदेश को दी थी चुनौती
- भारत में कोरोना: सोशल मीडिया के जरिए देश लड़ रहा महामारी से जंग, हर कोई लगा रहा मदद की गुहार
- घरेलू कंपनी Ubon ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, 12 घंटे का बैटरी बैकअप