Saregama ने लॉन्च किया रेडियो कम म्यूजिक प्लेयर 'कारवां'

स्मार्टफोन और इंटरनेट के आने के बाद से हमारा गाना सुनने का अंदाज काफी बदल गया है। अब हम रेडियो और म्यूजिक प्लेयर छोड़ अपने स्मार्टफोन पर ही संगीत सुन लेते हैं। स्मार्टफोन के इस दौर में प्रसिद्ध लेबल सारेगामा ने रेडियो कम म्यूजिक प्लेयर कारवां लॉन्च किया है।
सारेगामा की यह कोशिश समय में पीछे जाने के समान है, हालांकि आज भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो पुराने गानों और रेडियो का शौकिन है। सारेगामा के कारवां में आपको 5,000 एवरग्रीन हिंदी गाने प्री लोडेड मिलेंगे। कंपनी ने इस प्रोडेक्ट में ज्यादातर गाने लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के हैं। कंपनी का टार्गेट 35 साल या उससे अधिक उम्र के लोग हैं।
ये भी पढ़ें : JIO सिम टूट या खो गया है तो डोंट वरी, यहां मिल जाएगा
कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा का कहना है कि 35 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले ये वो लोग हैं यो आज भी गानों के सीटी कैसेट खरीदता है। कंपनी अपने इस प्रयास से इन लोगों को संगीत से जोड़े का नया साधन दे रही है।
सारेगामा ने इस डिवाइस की कीमत 5,990 रुपये रखी है। इसका डिजाइन रेडियो के जैसा है। कारवां में आपको यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ भी मिलता है, जिससे आप अपने सुविधा अनुसार संगीत का आनंद उठा सकें।