सैमसंग इस सप्ताह लांच करेगा दो नए स्मार्टफोन, 10,000 रुपये में मिल सकता है बड़ा तोहफा

सैमसंग इसी सप्ताह भारत में दो नए स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिसमें गैलेक्सी जे6 प्लस और जे4 प्लस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे 6 प्लस और गैलेक्सी जे4 प्लस में कंपनी इनफिनिटी डिस्प्ले और नई डिजाइन देगी। इसकी जानकारी हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने दी है, हालांकि सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर फोन के लांचिंग के बारे में कुछ नहीं कहा है। वैसे कंपनी ने साइड फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर एक ट्वीट जरूर किया है।
सूत्रों का दावा है कि गैलेक्सी जे6 प्लस और जे4 प्लस की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये हो सकती है, वहीं अधिकतम कीमत 20 हजार रुपये से कम ही बताई जा रही है। बता दें कि गैलेक्सी जे सीरीज सैमसंग का सबसे लोकप्रिय सीरीज है। कंपनी के दावे के मुताबिक भारत में बिकने वाला प्रत्येक तीसरा स्मार्टफोन गैलेक्सी जे सीरीज का होता है।
सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस और जे4 प्लस की स्पेसिफिकेशन
सूत्रों की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस में डुअळ रियर कैमरा मिलेगा जिसमें बैकग्राउंड को धुंधला करने वाला बोकेह इफेक्ट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।सैमसंग के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 कोर की अनबॉक्सिंग
अब गैलेक्सी जे4 प्लस की बात करें तो इसमें सैमसंग नई एनिमोजी फीचर दे सकता है हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को Emotify नाम देगी। आपको याद दिला दें कि इसी साल मई में सैमसंग ने गैलेक्सी जे4 और गैलेक्सी जे6 को लांच किया था। बताया जा रहा है कि इन फोन की कीमत 10 हजार से 20 हजार रुपये के बीच होगी।