Bigg Boss 12: मोबाइल पर देखना चाहते हैं लाइव तो डाउनलोड करें ये एप

लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस 12' की शुरुआत 16 सितंबर से हो गई है। बिग बॉस के सर सीजन का एक कॉन्सेप्ट होता है और इस बार का कॉन्सेप्ट विचित्र जोड़ी है। सीजन 12 में बिग बॉस को 6 जोड़ियों के अलावा कुछ प्रतियोगी की एंट्री अकेले भी होगी। बिग बॉस की दीवानगी इतनी होती है कि टीआरपी के मामले में सभी टीवी शोज पीछे छूट जाते हैं तो अगर आप भी बिग बॉस के फैन हैं और आपके घर पर टीवी नहीं है तो आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन पर बिग बॉस 12 लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से एप पर लाइव होगा बिग बॉस 12 का प्रसारण।

जियो टीवी
अगर आप बिग बॉस 12 को अपने फोन पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो टीवी एप को डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि अगर आपके पास जियो का नंबर नहीं है तो आप जियो टीवी नहीं चला पाएंगे। वैसे आप अपने किसी दोस्त के जियो नंबर पर ओटीपी मंगाकर जियो टीवी को अपने फोन में एक्टिव कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बिग बॉस 12 को Voot एप पर भी देख सकते हैं लेकिन इस एप में आप लाइव नहीं देख पाएंगे। वूट एप में रात के एपिसोड सुबह में देखे जा सकते हैं। इस एप में आप पुराने एपिसोड और कुछ स्पेशल एपिसोड भी देख सकते हैं।