सैमसंग ने SpaceMax Family Hub फ्रिज भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत
सैमसंग ने स्पेस मैक्स फैमली हब फ्रिज किया लॉन्चयूजर्स को इस फ्रिज में मिला 21 इंच का डिस्प्लेकीमत है 2,19,900 रुपये

विस्तार
कोरियन टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) ने खास तकनीक वाला नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है, जिसका नाम SpaceMax Family Hub है। इस रेफ्रिजरेटर में 657 लीटर की कैपेसिटी दी गई है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फ्रिज में 21.5 इंच का डिस्प्ले और 25 वॉट के स्पीकर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 2018 में Family Hub 3.0 रेफ्रिजरेटर को पेश किया था, जो ट्रिपल कूलिंग फीचर से लैस था।
SpaceMax Family Hub फ्रिज की कीमत
सैमसंग स्पेस मैक्स फैमली हब फ्रिज की कीमत 2,19,900 रुपये है। हालांकि, यह फ्रिज 13 से 26 जुलाई के बीच 1,96,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस फ्रिज की प्री-बुकिंग करने पर 9,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फ्रिज के कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वारंटी भी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Vivo X50 स्मार्टफोन सीरीज 16 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
SpaceMax Family Hub फ्रिज के फीचर
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फ्रिज में 21.5 इंच का टच डिस्प्ले दिया है, जिसके जरिए यूजर्स काम करते समय इस पर वीडियो देख सकते हैं। इसके साथ ही इस फ्रिज में साउंड के लिए 25 वॉट का स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फ्रिज में मील प्लानिंग फीचर का सपोर्ट भी मिला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स फ्रिज में मौजूद खाने के सामान के हिसाब से मील प्लानिंग भी कर पाएंगे।
यूजर्स का फोन फ्रिज से हमेशा रहेगा कनेक्ट
स्पेस मैक्स फैमली हब फ्रिज में इंटरनेट ऑफ थिंग्स इको-सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। इस तकनीक के जरिए यूजर्स का स्मार्टफोन फ्रिज से हमेशा कनेक्ट रहेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फ्रिज में Bixby का सपोर्ट मिला है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही Iot प्रोडक्ट की लंबी रेंज पेश की थी, जिसमें वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट शामिल थे।