Google Pixel 5 और Pixel 4A के बैक पैनल में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर: रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jul 2020 03:54 PM IST
सार

गूगल पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए के बैक पैनल में होगा फिंगरप्रिंट सेंसरयूजर्स को दोनों डिवाइस में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर

विज्ञापन
Google Pixel 5 and Pixel 4A may lauch with fingerprint sensor know expected price and specs
Google Pixel 4a - फोटो : demo pic

    विस्तार

    टेक कंपनी गूगल (Google) के लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 5 (Google Pixel 5) और पिक्सल 4ए (Google Pixel 4a) इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब गूगल पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए की एक रिपोर्ट और सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल के दोनों अगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन पिक्सल 4ए और 5 की कीमत, फीचर और लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4ए और पिक्सल 5 स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा यूजर्स को इन दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: आईफोन की मैन्युफैक्चरर कंपनी Foxconn करेगी भारत में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश

    गूगल पिक्सल 4ए की संभावित स्पेसिफिकेशन

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले, रियर में तीन कैमरे, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 4ए की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें