Motorola One Fusion+ को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को इस सेल में मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 17,499 रुपये

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) के लेटेस्ट स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) की आज (13 जुलाई 2020) फ्लैश सेल है। ग्राहकों को मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट से लेकर कैशबैक तक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं होगी।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।