Samsung ने लॉन्च किया पहला आउटडोर 4के टीवी 'टैरेस', कड़ी धूप में भी आराम से देख सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 May 2020 08:32 PM IST
सार

सैमसंग टैरेस में है 2000 निट्स ब्राइटनेसतीन वेरियंट में मिलेगा टीवीकड़ी धूप में भी नहीं होगी परेशानी

Samsung outdoor tv news in hindi:Samsung announces an outdoor 4K TV called the Terrace
सैमसंग टीवी - फोटो : Samsung

    विस्तार

    अभी तक आप अपने लिविंग रूम और हॉल में ही टीवी लगाते थे लेकिन अब सैमसंग ने इस रिवाज को बदल दिया है। सैमसंग ने दुनिया का पहला आउटडोर 4के टीवी पेश किया है जिसे टैरेस नाम दिया गया है। इस टीवी की खासियत है कि इसे आप घर के बाहर पार्क में इस्टॉल करवा सकते हैं।

    इस टीवी को आईपी55 की रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि पानी और धूल का इस पर असर नहीं होगा। आउटडोर में शानदार एक्सपेरियंस के लिए इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है यानी आप कड़ी धूप में भी टीवी का आनंद ले सकेंगे।

    सैमसंग ने अपने इस टैरेस टीवी को तीन वेरियंट में लॉन्च किया है जिनमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के वेरियंट शामिल हैं। तीनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 3,455 डॉलर यानी करीब 2,62,458 रुपये, 4,999 डॉलर यानी करीब 3,79,744 रुपये और 6,499 डॉलर यानी करीब 4,93,690 रुपये है।

    अपने इस टैरेस टीवी को लेकर सैमसंग ने कहा है कि इस पर लेदर की कोटिंग है। इसके अलावा इसमें बिल्टइन HDBaseT रिसीवर दिया गया है जिसकी मदद से एक ही केबल के जरिए 4के वीडियो, ऑडियो और पावर की सप्लाई होगी।

    टीवी में 20 वॉट के दो स्पीकर्स हैं। इसके अलावा डॉल्बी डिजिटल प्लस का भी सपोर्ट है। टीवी में तीन एचडीएमआई, एक यूएसबी, एक लैन, ब्लूटूथ और इंटरनेट का सपोर्ट है। सैमसंग के इस टैरेस टीवी को अमेरिक और कनाडा में लॉन्च कर दिया गया है और साल के अंत तक इसे जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य इलाकों में पेश किया जाएगा।

    और पढ़ें...