Samsung ने लॉन्च की गेमिंग मॉनिटर की नई रेंज, मिलेगी 175Hz का रिफ्रेश रेट
ओडिसी नियो जी7 सैमसंग का पहला फ्लैट मिनी-एलईडी मॉडल है, जिसमें एक नया फॉर्म फैक्टर है। बड़ी 43 इंच स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन (3,840 x 2,160) देती है, जिसमें वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर600 और एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन दिया गया है ताकि एडवांस पिक्चर क्वालिटी के लिए आज के बेस्ट ग्राफिक्स परफॉर्मेंस किए जा सकें।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय भारतीय बाजार में ओडिसी (Odyssey) गेमिंग मॉनिटर की लेटेस्ट रेंज लॉन्च की है। ओडिसी ओएलईडी जी8 (Samsung Odyssey OLED G8), ओडिसी जी7 (Odyssey G7) और जी7 नियो (Odyssey G7 Neo) ओडिसी गेमिंग मॉनिटर सीरीज में लेटेस्ट एडिशन हैं, जिसमें नियो क्वांटम प्रोसेसर, एसडीआर ट्रू ब्लैक 400, स्मार्ट एंटरटेनमेंट और एएमडी फ्री सिंक प्रीमियम प्रो जैसी एडवांस फीचर्स हैं। इन गेमिंग मॉनिटर में 175Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनबिल्ट एंटरटेनमेंट हब फीचर के साथ यूजर महज एक क्लिक के साथ गेमिंग मॉनिटर को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।
ओडिसी ओएलईडी जी8 का जीटीजी 0.1 एमएस और 175 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ पूरी ओडिसी रेंज में सबसे तेज रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। 34 इंच की स्क्रीन अल्ट्रा-वाइड, क्यूएचडी रिज़ॉल्यूशन (3,440 x 1,440) 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यूजर को बेजोड़ पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यह अल्टीमेट प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरिएंस के साथ अविश्वसनीय विजुअल के लिए 100% कलर वॉल्यूम और डीसिआई-99.3% कलर गैमट के साथ आता है। परफेक्ट प्लेइंग व्यू के लिए सबसे सूक्ष्म डिटेल्स लाने 1800R कर्वेचर लाने के लिए इसे एक मिलियन-टू-वन स्टैटिक कंट्रास्ट रेशियो द्वारा बढ़ाया गया है।
ओडिसी नियो जी7 सैमसंग का पहला फ्लैट मिनी-एलईडी मॉडल है, जिसमें एक नया फॉर्म फैक्टर है। बड़ी 43 इंच स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन (3,840 x 2,160) देती है, जिसमें वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर600 और एचडीआर 10+ सर्टिफिकेशन दिया गया है ताकि एडवांस पिक्चर क्वालिटी के लिए आज के बेस्ट ग्राफिक्स परफॉर्मेंस किए जा सकें। ओडिसी नियो जी7 क्वांटम मिनी एलईडी का उपयोग करते हुए सैमसंग की क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी को सामने लाता है, जो घनी पैक्ड एलईडी के अल्ट्रा-फाइन और सटीक कंट्रोल को सक्षम बनाता है।
ओडिसी जी7 एक प्रीमियम फ्लैट यूएचडी गेमिंग मॉनिटर है जो 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के माध्यम से स्पष्ट पिक्चर के साथ आईपीएस पैनल के 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इसमें विभिन्न फीचर्स का एक पावरफुल संयोजन भी शामिल है, जिसमें तेजी से 1ms रिस्पांस टाइम और क्रिस्टल क्लियर ओएलईडी पिक्चर क्वालिटी शामिल है, जो गेमर्स की स्मूथ और मनोरम गेमप्ले की जरुरत को पूरा करता है।
जी8 मॉनिटर भारत में सिल्वर रंग में 175,000 रुपये की कीमत पर आता है। ओडिसी नियो जी7 43 इंच और 32 इंच के लिए क्रमशः 100,000 रुपये और 130,000 रुपये में उपलब्ध होगा। ओडिसी जी7 75,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। ग्राहक सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजन और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से मॉनिटर खरीद सकते हैं।
- Samsung Galaxy S23 Unboxing: यह है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? डिजाइन से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ
- सिर्फ 46,990 रुपये में मिल रहा iPhone 14 Plus
- Maxima ने भारत में लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच Max Pro X4+, कॉलिंग का भी है सपोर्ट
- OnePlus Nord 3: कॉम्पैक्ट साइज और एमोलेड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा फोन, मिलेगी 12GB रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर