Maxima ने भारत में लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच Max Pro X4+, कॉलिंग का भी है सपोर्ट
Max Pro X4+ में 30+ अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और पानी पीने का रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। Maxima ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro X4+ को लॉन्च किया है। Maxima Max Pro X4+ एक रग्ड स्मार्टवॉच है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर दिया गया है। इसमें अल्ट्रा रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। Maxima Max Pro X4+ में 340mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाली स्मार्टवॉच है। Maxima Max Pro X4+ में Realtek का प्रोसेसर दिया गया है।इसके अलावा इसमें एपल सिरी और गूगल वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।
Maxima Max Pro X4+ में कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें डायल पैड और कॉन्टेक्ट सिंक फीचर भी है। Maxima Max Pro X4+ में1.39 इंच की स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस वॉच में प्रीमियम स्पीकर है। इसके साथ स्क्रीन पासवर्ड लॉक और 100+ वॉच फेसेज का सपोर्ट है।
Maxima Max Pro X4+ को मिडनाइट ब्लैक, मिलिट्री ग्रीन और डेजर्ट खाकी कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से हो रही है। Maxima Max Pro X4+ की कीमत 2,699 रुपये रखी गई है।
Max Pro X4+ में 30+ अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और पानी पीने का रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। Maxima ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
- OnePlus Nord 3: कॉम्पैक्ट साइज और एमोलेड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा फोन, मिलेगी 12GB रैम और फ्लैगशिप प्रोसेसर
- OnePlus 11R: वनप्लस का सस्ता फ्लैगशिप फोन
- हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में लॉन्च हुआ Jio True 5G, देश के कुल 257 शहरों में पहुंची सर्विस
- Ambrane ने लॉन्च की सबसे बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्टवॉच, कीमत दो हजार रु. से भी कम