सैमसंग की नई Neo QLED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Apr 2021 05:04 PM IST
सार

नियो क्यूलेड टीवी पहले से बुक कराने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी टैब एस7+, गैलेक्सी टैब एस6 लाइट एलटीई, 20,000 रुपये तक के कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Next Generation Neo QLED TV Launched in India know price and specifications
Samsung Neo QLED TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी अल्ट्रा-प्रीमियम नियो क्यूलेड टीवी सीरीज भारत में लॉन्त कर दी है। नई सीरीज में बिना बेजल की इनफिनिटी वन डिजाइन और एकदम रियल नजर आने वाली पिक्चर क्वॉलिटी है। नियो क्यूलेड में क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी से नियंत्रित होने वाली क्वांटम मिनी एलईडी है और नियो क्यूलेड के लिए पहले से बेहतर किया गया ताकतवर पिक्चर प्रोसेसर नियो क्वांटम प्रोसेसर है। दावा है कि ये मिनी एलईडी सामान्य एलईडी से 40 गुना छोटी हैं, जिनके कारण डिवाइस में रौशनी और कंट्रास्ट के बेहद बारीक स्तर मिलते हैं।

    सैमसंग इस एकदम नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी नियो क्यूलेड को अपने फ्लैगशिप 8k और 4k टीवी मॉडलों में ला रही है। ये टीवी 5 साइज 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच में उपलब्ध होंगे। नियो क्यूलेड टीवी पहले से बुक कराने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी टैब एस7+, गैलेक्सी टैब एस6 लाइट एलटीई, 20,000 रुपये तक के कैशबैक और 15 से 30 अप्रैल, 2021 तक 1,990 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई जैसे ऑफर मिलेंगे।

    विज्ञापन

    2021 नियो क्यूलेड टीवी लाइनअप को गेमिंग का ध्यान रखकर बनाया गया है। इसमें अल्ट्रा वाइड गेमिंग का अनुभव मिलेगा। इसके लिए टीवी मे मोशन एक्सीलरेटर टर्बो+ फीचर दिया गया है। इससे गेमर्स को सुपर अल्ट्रा-वाइड गेम व्यू और गेम बार के साथ पीसी और कंसोल गेम खेलने का विकल्प मिलता है। इसमें नया और इंट्यूटिव यानी खुद ही समझ लेने वाला गेम बार है, जिससे गेमर्स आसानी के साथ स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो ठीक कर सकते हैं, इनपुट लैग जांच सकते हैं, वायरलेस हेडसेट जोड़ सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी में पूरे कमरे में सुनाई देने वाली आवाज के कई प्रीमियम फीचर भी हैं यानी ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो की डायनमिक साउंड स्क्रीन पर वस्तुओं के चलने के हिसाब से बदलती है और स्पेसफिट साउंड टीवी के आसपास के माहोल को भांप लेता है तथा आवाज को आपके कमरे के हिसाब से ढाल देता है।

    नई सीरीज में सैमसंग टीवी प्लस सेवा भी है, जिसे हाल ही में भारत में पेश किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को किसी भी सबस्क्रिप्शन और सेट टॉप बॉक्स जैसी बाहरी डिवाइस के बगैर ही समाचार, लाइफस्टाइल, तकनीक, गेमिंग और विज्ञान, खेल तथा आउटडोर, संगीत, फिल्मों, कम समय के (बिंजेबल) शो जैसी विभिन्न श्रेणियों की शानदार सामग्री फौरन देखने को मिलती है।

    सैमसंग की नई नियो क्यूलेड 8k टीवी सीरीज दो मॉडलों- 75 और 65 इंच के QN800A तथा 85 इंच के क्यूएन900ए में उपलब्ध है। 2021 नियो क्यूलेड 4k टीवी सीरीज भी दो मॉडलों- 75, 65 और 55 इंच के QN85A तथा 85, 65, 55 एवं 50 इंच के क्यूएन900ए में उपलब्ध है।

    नियो क्यूलेड सीरीज की कीमत 99,990 रुपये से शुरू होगी और यह सभी सैमसंग रिटेल स्टोर, अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर एवं सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप समेत तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को सभी पैनलों पर 2 वर्ष की और नियो क्यूलेड 4k टीवी पर 10 वर्ष की नो स्क्रीन बर्न-इन वॉरंटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें