Oppo A35 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 6.52 इंच की 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बिजिंगप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Apr 2021 04:50 PM IST
सार

Oppo A35 में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।

Oppo A35 launched in China with 6.52 Inch 60Hz Display price and specifications
Oppo A35 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने ए सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo A35 को चीन में लॉन्च कर दिया है, हालांकि अन्य देशों में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। Oppo A35 में 6.52 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। इसी नॉच में फ्रंट कैमरा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है।

    Oppo A35 की कीमत

    Oppo A35 की कीमत की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं मिली है, लेकिन चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन की शुरुआती कीमत 1,299 चीनी युआन यानी करीब 14,900 रुपये है। ओप्पो इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक यह फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में मिलेगा। फोन को फॉगी सी ब्लू, ग्लास बैक और आईस जैड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Oppo A35 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A35 में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन का वजन 177 ग्राम है। इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Oppo A35 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo A35 की बैटरी

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ओटीजी केबल सपोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में 4320mAh की बैटरी है जो 10W का चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...