सैमसंग ने Serif lifestyle TV और 2020 QLED 8K TV सीरीज भारत में की लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 06:39 PM IST
सार

सैमसंग ने Serif lifestyle TV और 2020 QLED 8K TV सीरीज भारत में की लॉन्चSerif lifestyle TV सीरीज की शुरुआती कीमत है 83,900 रुपयेQLED 8K TV सीरीज की शुरुआती कीमत है 4.99 लाख रुपयेयूजर्स को दोनों सीरीज के स्मार्ट टीवी में दमदार फीचर्स मिले हैं

विज्ञापन
samsung launched Serif lifestyle TV and 2020 QLED 8K TV series in india know price and specifications
samsung Serif and QLED 8K TV - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    कोरियन कंपनी सैमसंग ने Serif lifestyle TV और 2020 QLED 8K TV सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को Serif टीवी सीरीज में आम स्मार्ट टीवी की तुलना में काफी अलग डिजाइन मिला है। साथ ही इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में दमदार साउंड क्लाविटी के साथ शानदार डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस सीरीज के टीवी का लुक काफी स्टाइलिश है। दूसरी तरफ क्यूएलईडी 8के टीवी सीरीज को 65 इंच से लेकर 85 इंच तक के स्क्रीन साइज के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है।

    Serif lifestyle TV सीरीज का स्मार्ट टीवी 43 इंच, 49 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 83,900 रुपये, 1,16,900 रुपये और 1,48,900 रुपये है। इस सीरीज के स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। वहीं, ग्राहकों को 8 जुलाई से 17 जुलाई के बीच इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर मिलेंगे।

    विज्ञापन

    कंपनी ने QLED 8K TV सीरीज के स्मार्ट टीवी में सुपर-थिन फॉर्म, इनिफिनिटी स्क्रीन के साथ 8के पिक्चर क्वालिटी दी है। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में सराउंड साउंड ऑडियो आउटपुट, Q-Symphony, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्लस और ऐक्टिव वॉइस ऐम्प्लिफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें