Samsung Galaxy S20+ BTS एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को बॉक्स में मिलेंगे बीटीएस बैंड के स्टिकर्स और फोटो कार्डबीटीएस एडिशन की कीमत है 87,999 रुपये

विस्तार
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने सबसे खास डिवाइस गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन (Samsung Galaxy S20+ BTS Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही गैलेक्सी बड्स प्लस ईयरफोन और एस20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं, यूजर्स को एस 20 प्लस बीटीएस एडिशन में दमदार एचडी स्क्रीन, शानदार कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। आइए जानते हैं सैमसंग के लेटेस्ट डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग के लेटेस्ट डिवाइस की कीमत
कंपनी ने गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन की कीमत 87,999 रुपये और गैलेक्सी बड्स प्लस ईयरफोन की कीमत 14,990 रुपये रखी है। इसके अलावा गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को 97,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं, गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन और एस20 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग एक जुलाई से शुरू होगी, जो कि 9 जुलाई तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें: चीन के एप से बेहतर और सुरक्षित हैं ये पांच विकल्प
सैमसंग के लेटेस्ट डिवाइस की उपलब्धता
गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन, गैलेक्सी बड्स प्लस ईयरफोन और एस20 अल्ट्रा के क्लाउड व्हाइट कलर वेरिएंट को कंपनी के आधिकारिक स्टोर और साइट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइस की बिक्री 10 जुलाई से शुरू होगी।
गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन
बता दें कि यूजर्स को बीटीएस एडिशन वाले डिवाइस में बीटीएस बैंड की थीम, वॉलपेपर और रिंगटोन मिलेगी। इसके अलावा बॉक्स में स्टिकर्स और फोटो कार्ड भी दिए जाएंगे। वहीं, इस स्मार्टफोन के फीचर्स गैलेक्सी एस20 प्लस वाले ही हैं।