सैमसंग ने पेश किया वैलेंटाइन डेज ऑफर, मिल रहा 7,000 रुपये तक का कैशबैक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Feb 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Samsung India announces 'Best Days' offers this Valantine's Day, cashback upto Rs 7,000 on Flagship
Samsung Galaxy Note 9

    सैमसंग इंडिया ने वैलेंटाइन डेज पर बेस्ट डेज का आयोजन किया है। वैलेंटाइन डेज के खास मौके पर आयोजित इस सेल में सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 (रिव्यू) 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 7,000 रुपये कैशबैक के साथ 77,900 रुपये में मिल रहा है। वहीं गैलेक्सी एस9 प्लस के 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है। इन सभी वेरियंट को क्रमशः 57900 रुपये, 61,900 रुपये और 65,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की कीमत में हुई 6,000 रुपये की कटौती, इसमें हैं 4 रियर कैमरे

    वैसे तो यदि आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड और इसके जरिए आप भुगतान करते हैं तो आपको सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर अतिरिक्त 6,000 रुपये का कैशबैक और गैलेक्सी एस9 प्लस पर 4,000 रुपये का कैशबैक पहले से ही मिल रहा है लेकिन वैलेंटाइन डेज ऑफर के तहत यह कैशबैक क्रमशः 8,000 और 6,000 रुपये हो गया है।

    विज्ञापन

    कैशबैक के अलावा फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। वहीं सैंमसंग ने एक और घोषणा की है जिसके तहत सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के ग्राहकों को 24,990 रुपये का गैलेक्सी वॉच सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि सैमसंग ने हाल ही में एम सीरीज के तहत गैलेक्सी एम10 और एम10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनकी बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजॉन इंडिया से एक्सक्लूसिव तौर पर हो रही है। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो एम10 जहां सैमसंग का सबसे सस्ता नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे वाले फोन है, वहीं एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें