सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की कीमत में हुई 6,000 रुपये की कटौती, इसमें हैं 4 रियर कैमरे

सैमसंग के 4 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की कीमत में एक बार फिर से कटौती हुई है। सैमसंग के Galaxy A9 (2018) की कीमत में इससे पहले भी एक कटौती हुई थी जिसके बाद फोन की कीमत 36,990 रुपये से घटकर 33,990 रुपये हो गई थी, वहीं अब इस फोन की कीमत शुरुआती कीमत 30,990 रुपये हो गई है। कम हुई कीमत के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।