सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदें यह फोन, इसमें है 13MP का कैमरा और 3GB

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4a sale today via amazon, flipkart and mi.com
Redmi 4a

    शाओमी का बजट फोन रेडमी 4ए आज फिर से सेल के लिए है। आज की सेल में भी हाल ही में लॉन्च हुए इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और एमआई.कॉम से होगी। बता दें कि कंपनी ने पहले इसका 2 जीबी रैम वाला वेरियंट लॉन्च किया था और उसके बाद 3 जीबी रैम वाले फोन को बाजार में उतारा था।

    Xiaomi Redmi 4a की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    शाओमी रेडमी 4ए
    शाओमी रेडमी 4ए

    रेडमी 4ए में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G,वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम वाले की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें