Samsung Galaxy Z Fold 2 हुआ लॉन्च, मिलेगी मुड़ने वाली डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Sep 2020 10:15 AM IST
सार

स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy Z Fold 2फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपदो कलर वेरियंट में मिलेगा फोन

Samsung Galaxy Z Fold 2 launched with triple rear camera setup price and specifications
Samsung Galaxy Z Fold 2 - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने दूसरे फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 को गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 के दूसरे भाग में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी फोल्ड सीरीज का यह तीसरा फोन है। कंपनी ने पिछले साल Galaxy Fold को बाजार में उतारा था। Galaxy Z Fold 2 में बड़ी और फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है। फोन पर अल्ट्रा थीन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में वायरलेस पावरशेयर भी है।

    सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 की भारतीय कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अमेरिका में इस फोन की कीमत $1,999 यानी करीब 1,48,300 रुपये है। गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 मायस्टिक ब्लैक और मास्टिक ब्रोंज कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 18 सितंबर से होगी। कंपनी ने Galaxy Z Fold 2 का Thom Browne एडिशन भी पेश किया है जिसकी बिक्री 25 सितंबर से शुरू होगी। सभी थॉम ब्राउनी एडिशन के साथ गैलेक्सी वॉट 3, गैलेक्सी बड्स लाइव जैसी एसेसीरीज मिलेंगी।

    सैमसंग के इस फोन में 7.6 इंत की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं मुड़ने के बाद आपको 6.2 इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 12 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प नहीं मिलेगा।

    और पढ़ें...