Air Ok ने पेश किया आउटडोर एयर प्यूरीफायर, धूल के कणों को भी हटाने में है सक्षम

बाजार में कई तरह के एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं, हालांकि इनमें से अधिकतर घर के अंदर रखने वाले हैं। वैसे आपको आउटडोर (घर के बाहर) के लिए किसी एयर प्यूरीफायर की जरूरत है तो आपके लिए टेक्नोलॉजी कंपनी एयर ओके ने अपना एक एयर प्यूरीफायर पेश किया है जिसका नाम Seizure है। कंपनी का दावा है कि यह सीजर एयर प्यूरीफायर आउटडोर जैसे- हर के बाहर मैदान, स्कूल या फिर किसी कैम्पस के लिए परफेक्ट है।
एयर ओके का सीजर एयर प्यूरीफायर PM 2.5, PM 10 और मेटल को भी फिल्टर करने में माहिर है। इसके अलावा यह एयर प्यूरीफायर सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड को भी आसानी से कैप्चर करता है। सीजर एयर प्यूरीफायर 60 फीट से लेकर 200 मीटर तक के क्षेत्र की हवा को साफ कर सकता है।
एयर ओके ने अपने सीजर एयर प्यूरीफायर में EGAPA एयर फिल्टर का इस्तेमाल किया है। खास बात यह है कि EGAPA यानी एफिसिएंट ग्रैनुलर एडजॉर्बेंट पार्टीकुलेट अरेस्टर का पेटेंट एयर ओके के पास ही है। यह फिल्टर वायु प्रदूषित करने वाले कई तरह के कण को फिल्टर करता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सीजर एयर प्यूरीफायर को 360 डिग्री के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
एयर ओके टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर पवन रेजी यसा ने सीजर की लॉन्चिंग पर कहा, 'हम इस प्रोडक्ट को लॉन्च करके काफी खुश हैं। यह प्रोडक्ट निश्चित तौर पर घर के बाहर भी लोगों को साफ हवा देगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वायु प्रदूषण के कारण लोगों की उम्र कम हो रही है। ऐसे में हमारी कोशिश रहेगी कि हम ऐसे प्रोडक्ट तैयार करें जो लोगों को स्वस्थ रहने में मदद करें।'