Honor 9X के साथ स्मार्ट वॉच और बैंड आज होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर (Honor) आज भारत में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 9एक्स (Honor 9X), Magic वॉच 2 (Magic Watch 2) और बैंड 5आई (Band 5i) को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले ऑनर 9एक्स को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। तो दूसरी तरफ मैजिक वॉच 2 और बैंड 5आई को अमेजन पर स्पॉट किया जा चुका है।
इतना ही नहीं तीनों डिवाइसेज की पहले भी कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनमें कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को ऑनर 9एक्स में पॉप-अप कैमरा और स्मार्ट वॉच में एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं ऑनर 9 एक्स, मैजिक बैंड 2 और बैंड 5आई की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करेगी। सूत्रों की मानें तो ऑनर इस सीरीज की शुरुआती कीमत 14,000 रुपये रखेगा। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
कंपनी इस फोन में 6.59 की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में किरिन 810 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस मौजूद होगा। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स 16 मेगापिक्सल वाले पॉप-अप कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस में 1.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देगी। यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किरिन ए1 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चलेगी।