Samsung Galaxy Z Flip की प्री-बुकिंग हुई शुरू, मिल सकते हैं शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Mar 2020 10:48 AM IST
सार

Samsung Galaxy Z Flip की प्री-बुकिंग हुई शुरूग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर मिल सकते हैं आकर्षक ऑफर्सकंपनी ने इस फोन को फरवरी में किया था लॉन्च

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip Pre Booking Start Know Price Offers And Specifications
Samsung Galaxy Z Flip - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग (Samsung) का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप (Samsung Galaxy Z Flip) प्री-बुकिंग के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। इस फोन को ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। साथ ही ग्राहकों को इस फोन की प्री-बुकिंग करने पर शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने इस फोन को ग्लोबल बाजार में उतारा था। वहीं, इस फोन की डिलीवरी 18 मार्च से शुरू हो जाएगी। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी जेड फ्लिप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    सैमसंग ने इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। दूसरी डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें