दमदार हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और रोटेटिंग बेजल के साथ Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

Samsung इवेंट में Galaxy Watch 6 सीरीज और नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ Tab S9 सीरीज को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 6 and Galaxy watch 6 Classic launched in india at Galaxy unpacked event
Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज (Samsung Galaxy Watch 6 series) को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic को पेश किया गया है। इस इवेंट में सैमसंग ने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ Tab S9 सीरीज को भी लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज को दमदार हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और रोटेटिंग बेजल से लैस किया गया है। स्मार्टवॉच को 40 मिमी से लेकर 47 मिमी डायल तक के आकार में लॉन्च किया गया है और ये LTE और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी ऑप्शन में आते हैं।

    गैलेक्सी वॉच 6 ब्लूटूथ और एलटीई दोनों वेरियंट में 40 मिमी और 44 मिमी डायल के साथ उपलब्ध होगा। वहीं गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक 43 मिमी और 47 मिमी डायल के साथ ब्लूटूथ और एलटीई मॉडल में उपलब्ध है। गैलेक्सी वॉच 6 की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 24,500 रुपये) और गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक की कीमत 399 डॉलर (करीब 32,700 रुपये) है। दोनों मॉडल आज यानी 26 जुलाई से चुनिंदा मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और उनकी बिक्री 11 अगस्त से शुरू होगी। अब तक कंपनी ने भारत में इनकी उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज इन-हाउस Exynos W930 प्रोसेसर से लैस हैं। स्मार्ट वॉच के साथ 2GB रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। दोनों मॉडल में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (एओडी) फीचर के साथ सैफायर क्रिस्टल AMOLED पैनल हैं। 40mm बेस मॉडल में 1.3 इंच की स्क्रीन है, जबकि 44mm साइज के साथ 1.5 इंच की डिस्प्ले मिलता है। 43 मिमी गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक में 1.3 इंच की स्क्रीन मिलती है जबकि 47 मिमी वर्जन 1.5 इंच के पैनल के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें