Samsung Galaxy Z Fold 5: दमदार प्रोसेसर और खूबसूरत डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ नया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में अपने नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ कंपनी ने Samsung Galaxy Z Flip 5 भी लॉन्च किया है। नए फोल्ड 5 के साथ 1TB तक की स्टोरेज और फ्लैगशिप कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर पैक किया गया है। फोन में 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं फोन को दमदार ट्रिपल रियर कैमरा और 30 एक्स तक जूम से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Samsung Galaxy Z Fold 5 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के साथ प्राइमरी डिस्प्ले 7.6 इंच का फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, (2176 x1812 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 374 पीपीआई और 21.6:18 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में सेकेंडरी डिस्प्ले 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।

सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ भी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। फोन में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलता है। Samsung Galaxy Z Fold 5 में एंड्रॉयड 13 के साथ OneUI 5.1.1 है। इसमें आर्मर एल्यूमीनियम का फ्रेम और नया फ्लेक्स हिंज दिया गया है।