Galaxy UnPacked: बड़ी स्क्रीन के साथ Samsung Galaxy Z Flip 5 लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Flip 5 के साथ नया फ्लेक्स हिंज दिया गया है। इसके अलावा पहले के मुकाबले बड़ी कवर स्क्रीन दी गई है। Galaxy Z Flip 5 के साथ कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को IPX8 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Flip 5 With Snapdragon 8 Gen 2 SoC in galaxy unpacked event price and specification
Samsung Galaxy Z Flip 5 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Z Flip 5 के साथ Galaxy Z Fold 5 को भी लॉन्च किया गया है। यह इस साल का सैमसंग का दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 4 का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy Z Flip 5 के साथ नया फ्लेक्स हिंज दिया गया है। इसके अलावा पहले के मुकाबले बड़ी कवर स्क्रीन दी गई है। Galaxy Z Flip 5 के साथ कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को IPX8 की रेटिंग मिली है।

    Samsung Galaxy Z Flip 5 में एंड्रॉयड 13 के साथ OneUI 5.1.1 है। इसमें आर्मर एल्यूमीनियम का फ्रेम है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 3.4 इंच की सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें