Vivo ने X-सीरीज का किया एलान, कैमरा लवर्स के लिए होगा तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Jul 2020 06:56 PM IST
सार

वीवो की एक्स सीरीज के तहत लॉन्च होंगे दो स्मार्टफोनमिलेगा 60एक्स जूम17 जुलाई को हो सकती है लॉन्चिंग

विज्ञापन
vivo announces its entry into the premium smartphone segment, commits to redefine the camera experience with the new X-series
vivo X50 Series - फोटो : vivo

    विस्तार

    वीवो ने नई स्मार्टफोन सीरीज की घोषणा की है। वीवो की X-सीरीज के तहत प्रीमियम स्मार्टफोन पेश होंगे और इस सीरीज के फोन के कैमरे दमदार होंगे। वीवो का कहना है कि इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। वीवो X-सीरीज के तहत, X50 और X50 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। वीवो का कहना है कि X50 और X50 प्रो में प्रोफेशनल ग्रेड का कैमरा होगा जो कि शानदार मोबाइल फोटोग्राफी के लिए तोहफा होगा।

    नई सीरीज को लेकर वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेटेजी के निदेशक, निपुण मार्य ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं की रूरतों में बदलाव आया है। प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए बढ़ती मांग के साथ, उपभोक्ता एक प्रीमियम डिवाइस की तलाश में है जो उनके स्मार्टफोन अनुभव को बेहतर बना सके। हमारा मानना है कि वीवो ने भारत में एक मजबूत ब्रांड-वैल्यू का निर्माण किया है और इस प्रकार, यह हमारे प्रोडक्ट ऑफरिंग का विस्तार करने का सही समय है।'

    विज्ञापन

    वीवो के मुताबिक X50 और X50 प्रो दोनों स्मार्टफोन 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार किए गए हैं और इनका प्रोडक्शन वीवो के ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में हुआ है, हालांकि कंपनी ने X-सीरीज के फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वीवो इंडिया की वेबसाइट पर जारी टीजर के मुताबिक दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट होगा और पंचहोल कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें