4G फीचर फोन: Nokia ने एक साथ लॉन्च किए दो 4G फीचर्स फोन, जानें स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Jun 2021 03:17 PM IST
सार

Nokia 110 4G और Nokia 105 4G दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है और दोनों फोन सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इन दोनों फीचर फोन में 1.8 इंच की QQVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 120x160 पिक्सल है।

विज्ञापन
Nokia 110 4G and Nokia 105 4G launched With VoLTE Support and Wireless FM
Nokia 105 4G - फोटो : nokia

    विस्तार

    नोकिया के लाइसेंस से फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ दो नए 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Nokia 110 4G और Nokia 105 4G शामिल हैं। Nokia 110 4G और Nokia 105 4G में 4G VoLTE के अलावा एफएम रेडियो का भी सपोर्ट है। नोकिया के इन दोनों फोन में इन-बिल्ट एलईडी टॉर्च लाइट भी है। साथ ही बैक पैनल पर कैमरा सेंसर भी दिया गया है। दोनों फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Nokia 110 4G और Nokia 105 4G को नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Nokia 110 4G को एक्वा, ब्लैक और येल्लो कलर में जबकि Nokia 105 4G को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    Nokia 110 4G, Nokia 105 4G की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 110 4G और Nokia 105 4G दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है और दोनों फोन सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इन दोनों फीचर फोन में 1.8 इंच की QQVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 120x160 पिक्सल है। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रैम और स्टोरेज की बात करें तो दोनों फोन में आपको 128 एमबी की रैम और 48 एमबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकेंगे। Nokia 110 4G के बैक पैनल पर एक कैमरा है और साथ में MP3 प्लेयर भी है। Nokia 110 4G और Nokia 105 4G में एफएम रेडियो है जो कि वायर और वायरलेस दोनों मोड को सपोर्ट करता है। फोन में 3 इन वन स्पीकर और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें