सैमसंग गैलेक्सी S8 से कितना अलग है गैलेक्सी S8+, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने बाजार में एक बार फिर से अपनी साख बनाने के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्ल को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर वेरियंट की बिक्री पूरी दुनिया में 21 अप्रैल 2017 से होगी। चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बात करें तो इसमें 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.8 इंच का क्वॉडएचडी प्लस सुपर एमोलेड बिना बेजल वाली डिस्प्ले है। 12 मैगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 है जो कि क्वॉलकॉम का लेटेस्ट चिपसेटे है। होम बटन इनबिजिबल है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4 जी एलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ V5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। साथ ही फोन में आइरिस स्कैनर और सैमसंग पे है। यह फोन पूरी तरह से वाटर और डस्ट प्रुफ है। गूगल असिस्टेंट की जगह सैमसंग का Bixby वर्चुअल असिस्टेंट एक अलग बटन के साथ दिया गया है। हार्ट रेट सेंसर भी है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच की क्वॉडएचडी प्लस सुपर एमोलेड बिना बेजल वाली डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। 12 मैगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 है जो कि क्वॉलकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है। होम बटन इनबिजिबल है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3,500 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4 जी एलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ V5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। साथ ही फोन में आइरिस स्कैनर और सैमसंग पे है। यह फोन पूरी तरह से वाटर और डस्ट प्रुफ है। गूगल असिस्टेंट की जगह सैमसंग का Bixby वर्चुअल असिस्टेंट एक अलग बटन के साथ दिया गया है। हार्ट रेट सेंसर भी है।
कीमत की बात करें तो सैमसंग ने दोनों फोन की कीमतों का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी एस8 की कीमत यूएस में $700 डॉलर यानी करीब 47,000 रुपये और एस8 प्लस की कीमत $824.99 डॉलर यानी करीब 53,000 रुपये होगी।