फ्लिपकार्ट ने जारी किया सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ का टीजर, 19 अप्रैल से होगी प्री बुकिंग

सैमसंग ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस स्मार्टफोन को कंपनी 19 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी। अब ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की उपलब्धता का टीजर जारी किया है।
फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के अनुसार सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस 8 प्लस की प्री-बुकिंग लॉन्चिंग के बाद से शुरू होगी। हालांकि हमें इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव तौर पर बेचेगा या अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी फोन उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और गोल्ड वेरिएंट में मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कंपनी 19 अप्रैल को बताएगी।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.8 इंच का क्वॉडएचडी प्लस सुपर एमोलेड बिना बेजल वाली डिस्प्ले है, जबकि एस8 प्लस में 6.2 इंच की यही डिस्प्ले है। दोनों फोन में 12 मैगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835, होम बटन इनबिजिबल, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और सैमसंग का Bixby वर्चुअल असिस्टेंट है। दोनों फोन वाटर और डस्ट प्रुफ हैं और फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। एस8 में 3,000 और एस8 प्लस में 3,500 एमएएच की बैटरी है।