सैमसंग ने लॉन्च किए दो नए फोन, जानिए क्या है S-8 और S-8 प्लस की खासियत

amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 30 Mar 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy S8 launched know specification and price in india
सैमसंग गैलेक्सी एस 8

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस स्मार्टफोन बुधवार को न्यूयॉर्क में लॉन्च हो चुके हैं। स्मार्टफोन देर रात 8:45 (भारतीय समय के अनुसार) पर लॉन्च किया गया। सैमसंग गैलेक्सी एस8 साल 2017 के सबसे दमदार फोन में से एक है। इस फोन के साथ सैमसंग की साख भी दांव पर लगी है।

    सैमसंग ने फोन को पांच रंगों में लॉन्च किया है। इस फोन से सैमसंग ने अपना होम बटन हटा लिया है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का इनफिनिटी टच स्क्रीन दिया गया है। फोन में 8MP का सेंसर फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं कंपनी ने फोन में 12 MP का रियर कैमरा दिया है। फोन में 3000एमएएच की बैटरी लगी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस की खूबियां

    सैमसंग गैलेक्सी एस 8
    सैमसंग गैलेक्सी एस 8

    सैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लस में 6.2 इंच का क्वाडएचडी इनफिनिटी डिस्पे है। वहीं फोन में 3500 एमएएच की बैटरी लगी है। सैमसंग के दोनों ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का फीचर है। सैमसंग ने दोनों ही स्मार्टफोन में फींगरप्रिंट सेंसर, फेस लॉक, आई लॉक जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए हैं।

    फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर लगा है, साथ ही फोन डस्ट और वाटर प्रूफ है। गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में नया इंटेलिजेंस फीचर भी मौजूद है। दोनों स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम मौजूद है। स्टोरेज की बात करें तो 64 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ आते हैं। जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड लगा कर बढ़ाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें