अमर उजाला
Wed, 22 January 2025
कर्नाटक के उडुपी के निवासी बैपटिस्ट मॉरिस लोबो ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश किया, लेकिन 23.4 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए।
उन्हें "Aarayaa HSS" नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ग्रुप के एडमिन्स ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे के टिप्स देने का दावा किया।
और उन्होंने अपने और अपनी मां के खातों से 21.4 लाख रुपये का निवेश किया।
ठगों ने निवेश की गई राशि और कथित मुनाफा लौटाने से इनकार कर दिया और अकाउंट को बंद कर दिया। पीड़ित को ग्रुप से भी निकाल दिया।
दरअसल ठग व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हैं, खुद को विशेषज्ञ बताते हैं और पीड़ितों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
पहले छोटे निवेश पर फर्जी मुनाफा दिखाकर बाद में बड़े निवेश के लिए उन्हें मजबूर करते हैं।
पीड़ितों से एक फर्जी एप डाउनलोड करवाया जाता है, जो देखने में असली लगता है लेकिन इसका उपयोग उनके डेटा को चुराने के लिए किया जाता है।
ऐसे निवेश प्रस्तावों से बचें जो अवास्तविक मुनाफे का दावा करते हैं। अज्ञात लोगों द्वारा साझा किए गए एप्स को डाउनलोड न करें।
किसी संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने पर तुरंत उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें